मोदी के नेतृत्व मे देश आज रामराज की ओर अग्रसर, INDIA गठबंधन की रैली को निशंक ने बताया जलसा – HNM

0
मोदी के नेतृत्व मे देश आज रामराज की ओर अग्रसर,

देहरादून। पूर्व सीएम डा रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश रामराज की तरफ अग्रसर है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ भ्रष्टाचारियों और परिवारवाद को बचाने वाले हैं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद मिटाने वाले पीएम मोदी हैं।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने चमत्कारिक कार्यों से इन 10 वर्षों में देश की छवि बदलने का काम किया है । उनका नाम पीएम के लिए सामने आने के साथ ही 2014 में जनता उत्साह से भर गई थी । उन्होंने सबका साथ, सबका विकास के साथ 5 वर्ष काम किया, जिसके बाद उसे आगे बढ़ाते हुए सबका प्रयास और सबका विश्वास को भी हम अमल पर लाए। आज विकास, जनकल्याण और देश की साख को लेकर जमीन आसमान का अंतर आ गया है, जितना काम 50 साल में कांग्रेस सरकारों ने किया उससे कई अधिक काम हमारी सरकार ने 10 साल में किए हैं ।

उन्होंने कहा कि जिस राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाले हम पहला राज्य बने हैं वह स्वर्णिम भारत की आधारशिला रखने वाली होगी। देश ने कांग्रेस का वो दौर भी देखा है, जिसमे भारत और उसके पीएम को दुनिया गंभीरता से नहीं लेती थी । वहीं आज दुनिया के प्रत्येक महत्वपूर्ण निर्णय पर मोदी जी और भारत की राय बेहद अहम होती है । आज दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाली भारतीय पूरी तरह सुरक्षित है, साथ हमने अपने ही नही दूसरे देशों के नागरिकों को भी बचाने का काम किया है ।

ये भी पढ़ें  एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार - HNM

उन्होंने 108 का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी इस शुरुआत को देश दुनिया ने अपनाया। इसी तरह आयुष्मान योजना 8 लाख से अधिक लोगों का जीवन बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल, जमीन ओर आसमान में हमें दूरियों को कम करने का काम किया बल्कि चांद पर भी छलांग लगाने का काम किया है ।

डाक्टर निशंक ने कहा कि आज देश में 80 करोड़ गरीबों के भोजन की चिंता पीएम मोदी कर रहे हैं। अनाज को पकाने के लिए उज्ज्वला योजना से मुफ्त सिलेंडर की व्यवस्था कराने, सिर ढकने के लिए आवास की व्यवस्था, बिजली पानी मुफ़्त उपलब्ध कराने, पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया, मुद्रा लोन संधि योजना, रोजगार योजनाओं के माध्यम से उसकी आय की चिंता, स्वास्थ्य के लिए अटल आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई। रामराज का इससे बेहतरीन माहौल और नही हो सकता।

डॉ निशंक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्हे ही घोषणा पत्र बनाने का जिम्मा दिया गया था, लेकिन आज यह बताते हुए खुशी होती है कि अधिकांश संकल्पों को युवा मुख्यमंत्री धामी ने पूरा करने का काम किया है । चाहे वह मुफ्त तीन सिलेंडर देने की बात हो, युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से रिकॉर्ड रोजगार देने, मोदी जी के नेतृत्व में ही प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर को लेकर 500 वर्ष का इंतजार समाप्त हुआ है। हमने मंदिर वहां बनाने की कसम भी खाई, तिथि भी बताई और भव्य मंदिर भी बनाकर दिखाए। भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सैकड़ो बलिदानियों के सिद्धांत को श्रद्धांजलि देते हुए कश्मीर से धारा 370 को हटाया। विपक्ष की हर आशंका निर्मूल साबित हुई।

ये भी पढ़ें  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास - HNM

उन्होंने दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की रैली को जलसा बताते हुए कहा कि एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा देश से भ्रष्टाचार और परिवारवाद हटाने के लिए आगे बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचारियों एवं परिवारवाद को बचाने वाले लोग एकत्र हो रहे हैं। आज कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार और गलत कामों के लिए न्यायालय का सामना करने वाले लोग लोकतंत्र हनन का आरोप लगा रही है । ये वही लोग हैं जिन्होंने देश पर आपातकाल थोप कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था। एक बात बिल्कुल स्पष्ट है यदि कुछ गलत नहीं किया तो जांच से डर कैसा? बेकसूर होने के सबूत हैं तो न्यायालय से उनको जमानत क्यों नहीं मिल रही है । देश देख रहा है कि विपक्ष की ना नीति है ना विजन है और सिर्फ स्वजन और स्वजनों के पाप ढो रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित बनने के सफर पर निकल चला है।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा इस बार भी देवभूमि की जनता ने पांचो सीटों पर 5 लाख के अंतर से कमल खिलाने का मन बनाया हुआ है। आज सभी पार्टियों खाली हो रही हैं और समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा से जुड़ना चाहता है क्योंकि विकसित भारत के मिशन में सहयोग के लिए सभी आगे आना चाहते हैं।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, कैंट विधायक  सविता कपूर, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, संजीव वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था - HNM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed